कठेला समय माता थानाक्षेत्र के भैंसाही जंगल के सीवान में स्थित बबूल के पेड़ से लटक कर एक अधेड़ व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पहले ढेबरुआ पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हल्का लेखपाल को बुलाकर पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल कठेला समय माता थानाक्षेत्र का है। पुनः कठेला पुलिस को बुलाया गया। मृतक ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मटियार उर्फ भुतहवा के भुतहवा टोले का रहने वाला प्रेमचंद(55) पुत्र लालू है।जो अपने परिवार में अकेला है।