भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर शनिवार को खाटूश्याम बाबा जी का जन्मदिन पूरे श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शुक्ला मेडिकल स्टोर के संचालक राजेश कुमार शुक्ल, अनूप तिवारी,दीपक मिश्र,अरूण,सतीश गुप्ता ने किया।इस दौरान राजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि हारे का सहारा बाबा खाटू श्याम जी पर अगर विश्वास है तो कुछ भी पाना असंभव नहीं है।इस दौरान आकाश शुक्ल, हरिशंकर मिश्र, महेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।