त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत गदाखौवा स्थित भिरुरा घाट के समय माता मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कार्तिक मेला का समापन बुधवार को हवन-पूजन व प्रसाद वितरण के साथ हो गया। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को भिरूरा मंदिर परिसर में अखंड रामाधुन पाठ के साथ दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया था। बुधवार को मंदिर परिसर में शुरू अखंड रामाधुन पाठ व आयोजित मेला का समापन हवन , पूजन व पूर्णाहुति के साथ कर दिया गया।इस दौरान आसपास क्षेत्र से आए श्रद्धालुओं ने मेले का लुफ्त उठाया और जमकर खरीददारी की।