मिशन शक्ति अभियान के तहत जोगिया कोतवाली की पुलिस में क्षेत्र के कई गांव में भ्रमण किया। महिलाओं के कानून के बारे में जानकारी दी। थानाध्यक्ष जोगिया मीरा चौहान ने सरकार की ओर से जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी और बताया कि आपात स्थिति में तत्काल इस पर कॉल कर सकती हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर मददकरेगी। इसके अलावा कानून के बारे में भी कई आम जानकारी दी।