नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड नंबर 9 कोहड़ौरा स्थित प्रभावती देवी कन्या इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक समाजसेवी संस्थान के अध्यक्ष प्रभात जायसवाल के नेतृत्व मे सोमवार को मिशन शक्ति के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि एसडीएम इटवा कुणाल व क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश वर्मा के मौजूदगी मे विद्यालय की छात्राओं ने आईपीएस अधिकारी, डॉक्टर, पायलट, आर्मी अफसर, वकील, नर्स, गायक, आर्टिस्ट, शिक्षक, एसडीएम जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाओं को जीवंत कर प्रस्तुत किया और नागरिकों को यह संदेश दिया कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और उनके सपनों को पंख देने की ज़िम्मेदारी पूरे समाज की है।