भनवापुर के अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने रमवापुर उर्फ नेबुआ में टीकाकरण व संस्थागत प्रसव के लिए लोगों को जागरुक किया। कहा, संस्थागत प्रसव के दौरान जन्म प्रमाण पत्र, जरूरी टीका के साथ ही आर्थिक सहयोग भी मिलेगा। इसके अलावा किसी तरह की स्वास्थ समस्या होने पर बेहतर इलाज के लिए सीएचसी पर नि:शुल्क जांच व दवा की सुबिधा उपलब्ध है।