स्थानीय थाना क्षेत्र के बानगंगा बैराज के पास चोरी की योजना बना रहे चार संदिग्धों को एसओजी व शोहरतगढ़ की पुलिस टीम ने सोमवार की साथ लगभग 9 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देशी तमंचा, एक कारतूस और दो बाइक बरामद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जेल भेज दिया है।