विकास खंड भनवापुर क्षेत्र के न्याय पंचायत बिस्कोहर के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से प्रथम सत्र की परीक्षाओ का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिस्कोहर व कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में कक्षा 6 से 8 तक बच्चों ने प्रथम पाली में कृषि विज्ञान एवं गृह शिल्प और द्वितीय पाली में खेल एवं स्वास्थ्य तथा स्काउड गाइडिंग की परीक्षा दी।