प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्कोहर में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। दोपहर एक बजे तक मेले में 108 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। सभी रोगियों की स्वास्थ्य जांच के बाद दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. एससी शर्मा ने बताया कि मेले में आए मरीजों को घर के आसपास सफाई रखने व रात में मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी है। मौके पर धीरज राय आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।