डुमरियागंज ब्लॉक स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर चयनित आंगनबाडी वर्करों को सीडीपीओ निर्भय सिंह ने नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया। सभी चयनित वर्करों से आंगनवाडी केंद्र का संचालन सुचारू ढंग से करने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि ये सभी भर्तियां मेरिट के आधार पर निष्पक्ष ढंग से की गई है।