त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के उजैनियां गांव निवासी बृजभान चौरसिया (48) का शव संदिग्ध परिस्थियों में मिला है। परिजनों के अनुसार वह रविवार दोपहर से ही गायब था। सोमवार को सुबह साढ़े छः बजे मृतक के भाई उदयभान चौरसिया के सूचना पर पहुंची त्रिलोकपुर पुलिस व फारेंसिक टीम जांच में जुटी है। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।