ब्लाक क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय महतिनिया खुर्द में सोमवार को बच्चों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल प्रधानाचार्य योगेंद्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ ही बच्चों के नामांकन को लेकर जागरूक किया। सहायक अध्यापक गोपाल त्रिपाठी, अनिल कुमार चौधरी,तेज प्रताप यादव, सत्येंद्र कुमार, शिक्षामित्र राम सहाय वरुण, श्रीमती कमलेश कुमारी ,श्रीमती लक्ष्मी पांडे,सहित स्कूल के सभी छात्र व छात्राएं उपस्थित रहे।