संचारी रोगों से बचाव हेतु विकास खण्ड इटवा के प्रांगण से सीएचसी इटवा के परिसर तक विकास विभाग व सीएचसी इटवा के स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों ने बुधवार को एक जागरूकता रैली निकाली। रैली में साफ सफाई, मच्छरों से बचाव व गन्दे पानी को इकट्ठा न होने देने हेतु नारे लगाये गये और लोगों से बचाव की अपील की गयी।