भनवापुर क्षेत्र के नावाडीह में शुक्रवार को संचार गतिविधि एवं माता बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित एएनएम धर्मावती ने महिलाओं को प्रसव पूर्व जांच व टीकाकरण के फायदे बताए। निरीक्षण करने पहुंचे अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि टीकाकरण व प्रसव पूर्व जांच के साथ संस्थागत प्रसव बहुत जरूरी है। संस्थागत प्रसव के फायदे की जानकारी देते हुए अधीक्षक ने बताया कि संस्थागत प्रसव से तत्काल सभी जरूरी टीकाकरण किया जाता है साथ ही जन्म प्रमाण पत्र भी आसानी से जारी कर दिया जाता है।