प्राथमिक विद्यालय हरिबंधनपुर में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। विद्यालय के इंचार्ज आशीष चौधरी ने बच्ची को संदेश दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल को अपनी जिम्मेदारी समझें।