ब्लाक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 261 गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच कर जरूरी सुझाव दिया गया। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड कराया गया, वहीं खून की कमी (एनेमिक) पाई गई महिलाओं को आयरन सुक्रोज चढ़ाया गया।इस दौरान डॉ.सबीहा मलिक, डॉ.श्रीया चौधरी,पूनम,आशा देवी,रेखा पाण्डेय, ज्योति मिश्रा,आदि मौजूद रहीं।