सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालय में पीएचडी में प्रवेश का चालान शुल्क जमा करने के लिए 24 से 31 दिसंबर तक तिथि निर्धारित की गई है। इससे चार माह बाद पीएचडी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई।
विश्वविद्यालय में तीन से छह सितंबर तक पीएचडी में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई थी। उसके बाद चालान शुल्क जमा करने के लिए तिथि भी निर्धारित की गई थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कई अनियमितता बताते हुए कुलपति को ज्ञापन दिया। इससे कुलपति ने अग्रिम आदेश तक प्रवेश शुल्क जमा करने पर रोक लगा दी।
एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि श्रेणी के अनुसार एक भी काउंसिलिंग नहीं की गई। कई विषयों में सीटें खाली रह गईं, जबकि कई विषयों में सीट की अपेक्षा अधिक काउंसिलिंग में छात्रों को पास कर दिया गया। संवाद
न
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।
सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।