फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने नगर पंचायत के ईओ, वरिष्ठ सहायक एवं कार्यालय सहायक से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. ने मंगलवार को डुमरियागंज नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने राज्य वित्त एवं 15वें वित्त का रजिस्टर का अवलोकन किया। लॉगबुक में अधिशासी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं मिलने पर ईओ महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं ठेका कर्मचारी की पत्रावली अपूर्ण पाए जाने तथा सफाईकर्मी की पत्रावली अपूर्ण पाये जाने पर वरिष्ठ सहायक हसन ताकीब रिजवी एवं कार्यालय सहायक महंत मिश्रा का स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

साथ ही वरिष्ठ सहायक पर विभागीय कार्रवाई प्रचलित करने का भी फरमान सुनाया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि तीन दिन के अंदर वित्तीय वर्ष 2024-25 का अब तक के अपूर्ण समस्त रजिस्टर व पत्रावली पूर्ण कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कार्यालय में सुधार लाने एवं हो रहे कार्यों का समय से भुगतान, पत्रावलियों का रखरखाव ठीक ढंग से करने के साथ ही समस्त कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराना सुनिश्चित करें।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें