तराई में दो दिन से रुक रुक कर हो रही बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रविवार से सोमवार के बीच जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आलम ये है कि राप्ती का जलस्तर बढ़कर 127. 00 मीटर हो गया है, जो खतरे के निशान 127.70 मीटर से मात्र 70 सेमी कम है। राप्ती का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोगों की धड़कने बढ़ने लगी हैं।