फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 25000 का इनामी सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 315 बोर का तमंचा व 1200 रुपये बरामद

सामूहिक दुष्कर्म, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के आरोपी के साथ शनिवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे पुलिस ने संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया। आरोपी के 25000 रुपये के इनामी था और आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, कारतूस व 1200 रुपये नकद बरामद हुआ है। मुठभेड़ की जानकारी देते एएसपी चंद्रकेश सिंह ने बताया कि कोतवाली भिनगा क्षेत्र के लौकीपुरवा निवासी ननके(26) के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, षड्यंत्र रचने, एससी-एसटी एक्ट व अवैध हथियार रखने की प्राथमिकी दर्ज है। शनिवार की देर रात लगभग 12:30 बजे कोतवाली भिनगा पुलिस को आरोपी ननके के बाइक से नेवरिया की तरफ से लक्ष्मणनगर–गिलौला मार्ग की ओर जाने की गुप्त सूचना मिली। साथ ही ननके के पास हथियार होने का भी इनपुट मिला। गुप्त सूचना पर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने सोनवा थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय व उनकी टीम के साथ नेवरिया मोड़ के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देख कर ननके ने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, तो ननके ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर झोंक दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में ननके के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी सोनवा पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, दो खोखा कारतूस और 1200 रुपये नकद बरामद हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें