यूपी की विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय भी बोले। इस दौरान उन्होंने श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के विकास का मुद्दा उठाया। विधायक ने बताया कि आज पेस होने वाले बजट से पूर्व उन्होंने विधानसभा में कटरा में शहीद मेजर सुशील चंद चौधरी के नाम से आदर्श नगर पंचायत बनाने, गिलौला बाजार को नगर पंचायत का दर्जा देने, हरदत्त नगर गिरन्ट को नगर पंचायत बनाने, सिसवारा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने, भिठिया चिचड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने व भिनगा में परिवहन निगम डिपो की स्थापना करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। जिसमें कार्रवाई का आश्वासन मिला है।