फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती: युवक की हत्या कर तालाब में फेंका शव, मंदिर के बगल के छप्पर में पड़ा दिखा खून

सिटकहना गांव स्थित समय माता मंदिर स्थित छप्पर में मंगलवार सुबह पुजारी को खून पड़ा दिखा। जिस पर मिट्टी डाली गई थी। आसपास देखने पर मंदिर के पास इमली घाट तालाब में एक अज्ञात शव का पैर दिखाई दिया। पुजारी व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। जिसका पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का ग्राम सिटकहना मुख्य सरयू नहर खंड नानपारा के पास स्थित है। जहां नहर के निकट समय माता मंदिर व उसी के बगल इमली घाट तालाब स्थित है। गांव निवासी रिक्खी राम मंदिर का पुजारी है। रात में मंदिर पर कोई नहीं रहता। प्रतिदिन की भांति मंगलवार सुबह जब पुजारी मंदिर की सफाई करने पहुंचा तो उसे मंदिर के बगल छप्पर में खून पड़ा दिखा। जिस पर बगल के ही खेत से मिट्टी लाकर डाली गई थी। इतना ही नहीं खून के निशान तालाब तक मौजूद थे। जहां जाने पर पुजारी को तालाब में एक शव का पैर दिखाई दिया। इसकी सूचना पुजारी ने ग्रामीणों व ग्रामीणों ने पुलिस को दिया। सूचना के बाद फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे हरदत्त नगर गिरंट थानाध्यक्ष शैलकान्त उपाध्याय ने शव को बाहर निकलवाया। शव के ऊपर बोरे में मिट्टी आदि रखकर शव को दबाया गया था। इस दौरान मृतक युवक का पैंट व अंडरवियर खुला था। जिसने नीली जैकेट पहन रखा था। जिसके सिर में गहरे चोट के निशान थे जबकि मफलर से गला कसा हुआ था। इस दौरान एसपी घनश्याम चौरसिया व सीओ सन्तोष कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त करने व पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस में सुरक्षित रखवाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें