बहराइच से रत्नापुर आ रही तेज रफ्तार कार को सड़क क्रॉस करते समय बृहस्पतिवार तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दिया। घटना में तीन महिला बैंक कर्मी सहित चार लोग घायल हो गए। जिन्हें बहराइच अस्पताल ले जाया गया है। सोनवा थाना क्षेत्र के रत्नापुर स्थित आर्यावर्त बैंक में प्रिया रानी फील्ड ऑफिसर हैं। जबकि सुधा देवी व नितिका देवी कैसियर के पद पर तैनात हैं। यह तीनों बहराइच में रहती हैं। बृहस्पतिवार को चालक के न आने पर प्रिया रानी के पति तीनों को कार से बैंक छोड़ने आ रहे थे। जैसे ही वह कार लेकर रत्नापुर में फोरलेन क्रॉस करने लगे। तभी भिनगा से बहराइच जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने कार को टक्कर मार दिया। घटना में प्रिया रानी व उसके पति सहित सुधा देवी व नितिका देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पिकअप चालक के साथ इलाज के लिए बहराइच के एक निजी अस्पताल भेज दिया। जबकि पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है।