फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में विद्यालयों के मर्जर के विरोध में शिक्षकों के साथ मैदान में उतरे अभिभावक

यूपी के श्रावस्ती में इकौना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय, भरथापुर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने प्रधान, अभिभावक व विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान अभिभावकों ने विद्यालय के विलयीकरण की नीति का विरोध किया। अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय बंद होने से अब गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा। ऐसे में यह छोटे-छोटे बच्चों के लिए संभव नहीं है। इससे उनकी पढ़ाई छूट जाएगी। विदित हो कि प्राथमिक विद्यालय रघुनाथपुर का कंपोजिट विद्यालय भरथापुर में विलय किया गया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय, मंत्री अनवर खान, श्रवण कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देशराज वर्मा, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जगराम सहित काफी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें