फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में देव दीपावली पर 5100 दीपों से रोशन हुआ सर्वामाई धाम और जलाशय

श्रावस्ती में देव दीपावली पर जिले में बृहस्पतिवार को मंदिर परिसर व घरों में दीपोत्सव मनाया गया। इस दौरान भिनगा नगर के सर्वामाई धाम व झारखंडी मंदिर में दीप जलाए गए। जिले में देव दीपावली पर भिनगा के सर्वामाई धाम पर बने सरोवर व मंदिर परिसर को 5100 दीपक जलाए गए। विधि विधान से पूजा के बाद सरोवर घाट पर मां गंगा की आरती उतारी गई। इस दौरान ईओ डा अनीता शुक्ला सहित काफी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। इसी क्रम में भिनगा के खैरी मोड़ स्थित झारखंडी मंदिर पर 2100 दीपक जलाकर पूजा किया गया। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही भगवान शंकर ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसके बाद देवी देवताओं ने काशी नगरी में दीप दान कर खुशी मनाया था। तभी से लोग घर व मंदिर में दीपक जलाकर देव दीपावली मनाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें