फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में संदिग्ध परिस्थितियों में पूर्व फौजी की मौत, हत्या की आशंका

श्रावस्ती में सलारपुर निवासी एक पूर्व फौजी की बृहस्पतिवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिनका शव उन्हीं के अहाते में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सलारपुर निवासी राम अचल सिंह (80) सेना में थे। जो लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह अपने अहाते में रहते थे। प्रतिदिन की भांति खाना खाकर वह अहाते में सोने गए थे। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे तक जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोग उन्हें बुलाने के लिए अहाते पहुंचे। जहां परिजनों ने देखा कि वह अपने बिस्तर पर मृत पड़े हैं। जिनकी नाक से खून निकला था। जबकि सिर पर चोट व शरीर पर खरोच के निशान थे। जिसे देख परिजनों ने इसकी सूचना भिनगा कोतवाली पुलिस का दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के बड़े पुत्र ब्रह्मानंद सिंह की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक भिनगा भानु प्रताप सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें