फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के श्रावस्ती में ग्राम पंचायत नरपतपुर के मजरा तौवाबपुरवा निवासी रिजवान (28) का शव शनिवार की सुबह कमरे में फंदे से लटकता मिला। शव देख परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर सीओ भरत पासवान, नवीन मॉडर्न थाना प्रभारी राजकुमार सरोज फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। परिजनों ने बताया कि रिजवान शुक्रवार की रात खाना-खाने के बाद सोने चला गया था। सुबह उसका शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि रिजवान ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। सीओ भरत पासवान ने बताया कि हर पहलू की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चलेगा। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह की वजह से आत्म हत्या किया जाना लग रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें