जवाहर नवोदय विद्यालय संभारपुरवा (भिनगा) में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा कराई जा रही है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 2998 छात्रों ने आवेदन किया है। ब्लाकवार आयोजित इस परीक्षा के लिए जमुनहा के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज वीरगंज में 528, नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में 562, इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में 597, हरिहरपुररानी के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में 643 व सिरसिया के राजकीय इंटर कॉलेज गब्बापुर में 668 छात्र प्रवेश परीक्षा देंगे।