फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में नशे में धुत वाचर ने युवक पर बरसाई लाठी, दबंगई कर पांच हजार वसूले

यूपी के श्रावस्ती में हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र से लकड़ी खरीद कर बाइक से घर लौट रहे युवक को रोककर नशे में धुत वाचर ने लाठी से पीटा। उसने 5000 रुपये की वसूली भी की। ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर निवासी बादशाह गुप्ता ने बताया कि उनके घर पर चूल्हे पर खाना बनता है। इसको लेकर वह बुधवार को लकड़ी खरीदने केवटनपुरवा गए थे। वहां से लकड़ी खरीदने के बाद वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान हरिहरपुर गांव के पास उन्हें वाचर अयोध्या प्रसाद ने रोक लिया। इस पर उन्होंने बताया कि वह लकड़ी खरीदकर ला रहे हैं। इसके बावजूद नशे में धुत वाचर उन्हें लाठी से पीटा। साथ ही मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेजवाने की धमकी दी। 5000 रुपये मांगे। उन्होंने रुपये न होने की बात कही तो फिर पीटने लगा। इस पर उन्होंने घर पर फोन करके रुपये मंगवाकर उन्हें दिया। इसके बाद जान बच सकी। पीड़ित ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें