फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में खेत में बिखरे मिले गोवंश के अवशेष, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को एक खेत में गोवंश के अवशेष बिखरे मिले। किसान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लिया। अवशेष जांच के लिए लैब भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना सिरसिया थाना क्षेत्र के पड़वलिया गांव की है। गांव निवासी रवि मिश्रा का खेत गांव के ही राजीव श्रीवास्तव बटाई पर लेकर खेती करते हैं। राजीव फसल देखने गए थे। वहां उन्होंने कुछ स्थानों पर मांस के टुकड़े देखे। उन्होंने पूरे खेत में घूमकर देखा तो कहीं गोवंश का मांस व खाल तो कहीं पर सिर व पैर पड़े दिखे। इस पर उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ लगा गई। थानाध्यक्ष शैलकांत उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा व पशु चिकित्सक ने घटनास्थल पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि गोवंश के अवशेष को परीक्षण के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मामला स्पष्ट हो सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें