फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : श्रावस्ती में कई स्थानों पर लगी आग, कहीं घर जला तो कहीं खेत

श्रावस्ती जिले में अलग-अलग स्थानों पर लगी आग से कहीं फसल जल गई, तो कहीं घर जलकर राख हो गया। वहीं भिनगा जंगल में भी लगी आग से झाड़ियां जल गईं। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम जमुनीकला निवासी सुकईराम के खेत में मंगलवार को आग लग गई। इससे करीब आधा बीघा गेहूं की फसल जल गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग को काबू किया। वहीं सिरसिया क्षेत्र के ग्राम पंडित पुरवा निवासी जगराम पासवान के घर में मंगलवार को आग लग गई। इससे पहले की दमकल कर्मी पहुंचे ग्रामीणों ने आग को काबू कर लिया। इसी तरह मल्हीपुर क्षेत्र के ग्राम बहोरवा के मजरा कलंदरी पुरवा निवासी अजाबुद्दीन के खेत में भी आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने इनायत रसूल, कयामुद्दीन व मोहम्मद अली के खेत को भी अपनी आगोश में ले लिया। यहां अग्निकांड में करीब नौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी परिश्रम कर आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार विजय प्रकाश गुप्ता व लेखपाल अनिल आर्य ने क्षति का आकलन किया। इसी क्रम में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खांवा कला के मजरा खांवा खुर्द निवासी कृपाराम यादव ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही पप्पू की पत्नी व उसके पिता के बीच किसी बात को लेकर सोमवार को विवाद हो गया था। इससे पप्पू ने अपने ही घर में आग लगा दी थी। इससे उसका व जगराम का घर भी आग की चपेट में आ गया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित कृपाराम ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं एक अन्य घटना में मंगलवार को भिनगा जंगल के कंपार्टमेंट 35 में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें