फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में जंगल में मिले दो गोवंशों के अवशेष, ग्रामीणों में आक्रोश

यूपी के श्रावस्ती में मल्हीपुर क्षेत्र के औसानकुटी जंगल क्षेत्र में शनिवार की सुबह दो गोवंशों के अवशेष मिलने से तनाव की स्थित बन गई। ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने अवशेष को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। गोवंश का अवशेष मिलने की सूचना पर सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की। हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के मुरावनपुरवा निवासी कैलाशनाथ यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम उनका छोटा भाई रमेश जंगल के पास गोवंश चरान गए थे। इस दौरान उनका एक गोवंश जंगल में खो गया, जिसकी तलाश की जा रही थी। तलाश के दौरान शनिवार की सुबह गोवंश का अवशेष जंगल में मिला। वहीं, पास में एक और गोवंश के कुछ अवशेष मिले। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ सतीश कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें