यूपी के श्रावस्ती में नेपाल सीमा से सटे भरथा रोशनगढ़ के हकीमपुरवा स्थित मदरसे में रविवार देर शाम डीएम व एसपी ने छापामारी की। इस दौरान यहां काफी मात्रा में सिम, लैपटाप व कुछ अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ। बरामद सामान को सील करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।