फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में बाग में फंदे से लटका मिला युवक का शव

यूपी के श्रावस्ती में रविवार सुबह सोनवा थाना क्षेत्र के इटरौली गांव के निकट बाग में एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव में ही मुनेश्वर यादव के घर मजदूरी करके भरण पोषण करता था। इटरौली गांव निवासी राधे (35) अपने अर्द्ध विछिप्त भाई के साथ रहते थे। वहीं, भरण पोषण के लिए गांव निवासी मुनेश्वर यादव के घर में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह वह मुनेश्वर के घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए खेत गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। गांव के लोग जब अपने-अपने काम के लिए खेत की ओर गए तो लोगों ने देखा कि मुनेश्वर के बाग में एक गूलर के पेड़ से गमछे के सहारे राधे का शव लटक रहा है। घटना की सूचना चारो तरफ जंगल के आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। थानाध्यक्ष बिसुनदेव पांडेय, चंदरखा बुजुर्ग पुलिस चौके के प्रभारी रामसजीवन निषाद के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में और कोई व्यक्ति नहीं है। इसलिए चौकीदार दिनेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें