फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती में अनियंत्रित हो पलटा ट्रैक्टर, किसान की मौत

श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में हरिहरपुर गांव में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से गांव निवासी बरकत अली (35) पुत्र इसहाक अली की मौत हो गई। वह एक सप्ताह पहले ही सेंकड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर लाया था। बृहस्पतिवार को वह अपने खेत की जुताई के लिए जा रहा था। सुरजापुर गांव के करीब चकमार्ग पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान बरकत अली ट्रैक्टर के नीचे दब गया। आसपास बकरी चरा रहे लोगों ने आनन-फानन बल्ली लगाकर ट्रैक्टर को सीधा करके बरकत को बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे परिजन उसे निजी वाहन से जिला अस्पताल बहराइच ले गए। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें