फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: वियतनाम से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल, ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला

बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती बुधवार को वियतनाम से आए अनुयायियों के 80 सदस्यीय दल से गुलजार रही। सभी अनुयायियों ने बौद्ध भिक्षु देवानंद के नेतृत्व में गंधकुटी में पारंपरिक तरीके से फूल पूजा की। इस दौरान बौद्ध सभा का भी आयोजन किया गया। बौद्ध सभी में भिक्षु देवानंद ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि ध्यान एक शांत मन बनाने का समाधान है। यह लालसा और घृणा से ऊपर उठने में सहायक है। झील का उदाहरण देते हुए कहा कि लहरों वाली झील की गहराई नहीं दिखती, वैसे ही अशांत मन में सामंजस्य नहीं मिलता। ध्यान हमें वर्तमान पल को स्वीकार करने और पूरी गहराई से जीने में सक्षम बनाता है। ध्यान व्यक्ति को अधिक तेज, खुशहाल और अंतर्ज्ञानी बनाता है। जब मन वासना, लोभ और अहंकार से मुक्त होता है, तब मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है। पूजन के बाद अनुयायियों ने कच्ची कुटी, पक्की कुटी, संघाराम बुद्ध विहार, गंध कुटी, सूर्यकुंड, सभा मंडप, कौशाम कुटी, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघमित्रा कुटी, आनंद कुटी, ओड़ाझार आदि का भ्रमण कर उनके इतिहास की जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें