फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रेमिका ने फोन कर बाग में बुलाया... पति ने दोस्त संग मिलकर दी दर्दनाक मौत

यूपी के श्रावस्ती में बृहस्पतिवार को पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमिका, उसके पति और एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। घटना हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के भेंसरी गांव की है। गांव निवासी राजा बाबू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मामले में राजा बाबू के पिता ने पांच नामजद एवं आठ अज्ञात के विरुद्ध पुरानी रंजिश में हत्या का मामला दर्ज कराया था। घटना का खुलासा करते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि मृतक राजा बाबू का बहराइच के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम नगरौर निवासी रानू की पत्नी से शादी से पूर्व से अवैध संबंध था। शादी के एक वर्ष बाद भी मृतक राजा बाबू उसकी पत्नी को अश्लील फोटो व वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रहा था। एक बार रानू ने अपनी पत्नी की मोबाइल पर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो देखा। इसके बाद 30 जनवरी की शाम रानू ने अपनी पत्नी से राजा बाबू को आम के बाग में बुलवाया। जहां पहले से मौजूद रानू ने बहराइच के ही थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बेरिया निवासी अपने साथी उपेंद्र यादव के साथ मिलकर लोहे की चेन, पाइप व चाकू से उसकी हत्या कर दिया। मामले में रानू, उसकी पत्नी व उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, चेन, पाइप व मृतक के मोबाइल का खून लगा कवर, एक मोबाइल व बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से दंपत्ति व उसके सहयोगी को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें