फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में सफाई कर्मचारियों कार्य बहिष्कार व धरना दूसरे दिन भी जारी

डिंपल सिरोही Updated Thu, 24 Apr 2025 02:27 PM IST

शामली नगरपालिका शामली में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखे जाने के मामले में पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल पर मनमानी करने के विरोध में कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार कर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ और उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी महासंघ ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी पालिका में धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने सुबह से शहर में कूड़ा नहीं उठाया। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। महासंघ के महासचिव अश्वनी तेश्वर ने कहा कि जनसंख्या के आधार पर 150 आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की नियुक्ति होनी चाहिए। कर्मचारियों की नियुक्ति नियमानुसार की जाए। इसमें किसी तरह की मनमानी नहीं होनी चाहिए। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती तब तक उनका धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें