फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Shamli: कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने मकान पर लिखा बिकाऊ है, पलायन किया

शामली जनपद के चौसाना क्षेत्र के भड़ी कोरियान गांव में मारपीट और धमकी के मामले में कार्रवाई नहीं होने पर परिवार को अपना घर छोड़कर हरियाणा के पानीपत में शरण लेनी पड़ी। मकान पर भी बिकाऊ है लिख दिया है। अब पुलिस परिवार को तलाश कर रही है। ग्रामीण सनोज पुत्र हरि सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उसने और उसके भाई राजेश ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ चौकी चौसाना में तहरीर दी थी। आरोप था कि ये लोग आए दिन उन्हें गाली-गलौज कर धमकाते हैं और शराब के नशे में मारपीट करते हैं। इस मामले में पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे दबंगों के हौसले और बढ़ गए। 23 फरवरी को आरोपियों ने धमकी दी कि वे उसे और उसके भाई को सबक सिखाएंगे। इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित परिवार ने अपने घरों पर "यह मकान बिकाऊ है" लिख दिया है लेकिन प्रशासन ने इसे भी नजरअंदाज कर दिया। सनोज का कहना है कि जब वह चौकी से लौटकर आया, तो आरोपियों ने उसे जातिसूचक शब्द कहे, गाली-गलौज की और उल्टे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे डरकर उसने अपने पुत्र शिवम, पुत्र कर्ण और पुत्री विरा सहित गाँव छोड़ दिया और हरियाणा के पानीपत में अपने मामा के यहां शरण ली। एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर कार्रवाई कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें