फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: कांवड़ पर शिवजी की मूर्ति, सामने रखा हुक्का... मेरठ-करनाल हाईवे पर दिखी अनोखी कांवड़

शामली जनपद के बिडौली में मेरठ-करनाल हाईवे के कांवड़ मार्ग पर सोमवार को एक अनोखी कांवड़ लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही। कांवड़ पर भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई थी, जबकि प्रतिमा के सामने हुक्का रखा गया था। इसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई। कांवड़ियों ने बताया कि वे 14 लोगों का समूह हैं, जो 3 अगस्त को हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकले हैं। इस कांवड़ को 11 अगस्त को करनाल के रसूलपुर कलां स्थित मंदिर में जलाभिषेक के लिए चढ़ाया जाएगा। कांवड़ियों के अनुसार, इस विशेष कांवड़ को तैयार कराने में करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए हैं। उनका कहना है कि यह भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था का प्रतीक है। इसी मान्यता और धार्मिक भावना को ध्यान में रखते हुए कांवड़ में हुक्का रखा गया है। कांवड़िए परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना लेकर गंगाजल के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें