शामली शहर कोतवाली क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें थार सवार चार-पांच युवक स्कूटी सवार युवक को थप्पड़, लात और घूंसों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। पिटाई के दौरान युवक से बार-बार माफी मांगने के लिए कहा गया। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।