फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: शिवनगर के लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, वन विभाग द्वारा बेदखली नोटिस देने पर जताया विरोध, परिवारों के बेघर होने की आशंका

शामली जनपद में शिवनगर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उनके घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि शिवनगर गांव की आबादी करीब 1500 के आसपास है और यह बस्ती लगभग 100 वर्षों से बसी हुई है। हाल ही में वनाधिकारी ऊन की ओर से गांव के लोगों को नोटिस थमा दिए गए, जिनमें दस दिन की अवधि में मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब विभाग ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। बीते दिन पैमाइश भी हो चुकी है। ग्रामीणों ने कहा कि वे ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास न तो कोई स्थायी रोजगार है और न ही इतनी आय कि मकान गिरने की स्थिति में किराये पर कहीं और घर ले सकें। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनके घर ढहा दिए गए तो उनके परिवार आखिर कहां जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें