गढ़ीपुख़्ता क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला खां निवासी सब्जी विक्रेता शादाब के मकान में खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया। मकान की छत उड़ गई और दीवारों में दरारें आ गई। घर में रखा लड़की की शादी का सामान व घरेलू उपयोग में आने वाला सामान भी जलकर राख हो गया। शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ।