सावन माह के दूसरे सोमवार को शामली जनपद में सुबह होते ही मंदिरों के बाहर लगी लंबी कतारें, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवधाम। शामली, कांधला, करना, थानाभवन और जलालाबाद के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर मांगी मनोकामनाएं। भक्तों में दिखा खासा उत्साह, महिला और युवा श्रद्धालुओं की रही भारी मौजूदगी। भक्तों ने बेलपत्र, दूध और गंगाजल चढ़ाकर की भोलेनाथ की आराधना। कुछ स्थानों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी हुए। प्रशासन द्वारा मंदिरों के बाहर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए।