शिवरात्रि के अवसर पर श्री हनुमान सेवा समिति शिव मंदिर की ओर से शहर के शिव चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाबा भोलेनाथ का अलौकिक एवं मनमोहक शृंगार किया गया। महाआरती के बाद हुई आकर्षक आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद विधि-विधान के साथ महाआरती संपन्न हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।