ग्राम हिरणवाड़ा में प्रशासन और समर्पण सेवा ट्रस्ट के संयुक्त सहयोग से 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 90 बुजुर्गों को उनकी जरूरत के अनुसार नि:शुल्क उपकरण प्रदान किए गए। शिविर के दौरान बुजुर्गों को कान की मशीन, व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी, कमोड चेयर, ट्राइसाइकिल, कमर बेल्ट और घुटनों की बेल्ट जैसे उपयोगी उपकरण वितरित किए गए, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिल सके। कार्यक्रम के आयोजन में गांव के समाजसेवी विक्रम राणा, कानपुर से यशवीर तोमर, विक्रांत, करण, अमन नामदेव, सूरज वर्मा, बलराम राणा, सचिन नामदेव, रेणु और पुनीत कुमार का विशेष सहयोग रहा।