भारतीय किसान यूनियन ने शामली कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर थानाभवन और ऊन चीनी मिलों पर करीब 190 करोड़ रुपये के बकाया गन्ना भुगतान समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने बकाया भुगतान ब्याज सहित कराने, सभी फसलों पर एमएसपी सुनिश्चित करने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा और किसान आंदोलनों के मुकदमे वापस लेने की मांग की। भाकियू ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।