फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस और गो तस्करों के बीच मुठभेड़ में आरोपी नावेद घायल, दो साथी फरार

शामली जनपद के गांव बलवा के जंगल में शहर कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ में गो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। उसके दो साथी मौके से भाग गए। मौके से संरक्षित पशु बरामद हुआ है जबकि आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और पशु कटान के उपकरण बरामद हुए। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की गांव बलवा के जंगल में कुछ गो तस्कर किसी पशु का वध करने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घायल आरोपी का नाम नावेद निवासी गांव खेड़ीकरमू है जबकि मौके से भागे उसके साथियों के नाम शहजाद औरआसिफ निवासी तिमरसा है। मौके से एक संरक्षित पशु बरामद हुआ है। आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस, खोखा और पशु कटान के उपकरण कुल्हाड़ी आदि बरामद हुए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें