पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग और देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत कर मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान रहे। इस दौरान एसपी राम सेवक गौतम ने परेड की सलामी ली। परेड को देखने के लिए जिलेभर के विभिन्न गांवों से लोग पहुंचे।