फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बिटोडों में लगी भीषण आग, हजारों रुपये के उपले जलकर राख

Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Apr 2026 08:32 PM IST

शामली जिले के जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला शहगाजीपूरा में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक बिटोडों में भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार मोहल्ला निवासी शेरखान पुत्र महमूद के दो बिटोडे, अरशद पुत्र मुस्ताक के दो बिटोडे और धर्मपाल पुत्र तारा का एक बिटोडा, कुल पांच बिटोडों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन हजारों रुपये मूल्य के उपले जलकर राख हो गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें